{"_id":"610c39708ebc3ec38439ec1e","slug":"10-thousand-liters-of-gangajal-ordered-from-haridwar-in-tankers-distributed-to-devotees-kaithal-news-knl789917129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से टैंकरों में मंगवाया 10 हजार लीटर गंगाजल, श्रद्धालुओं को बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से टैंकरों में मंगवाया 10 हजार लीटर गंगाजल, श्रद्धालुओं को बांटा
विज्ञापन
10 thousand liters of Gangajal ordered from Haridwar in tankers, distributed to devotees
- फोटो : Kaithal
कोरोना महामारी के चलते शिवभक्त कांवड़ यात्रा नहीं कर सके। न ही भगवान शिव के अभिषेक के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल ला सके। ऐसे में श्रद्धालुओं की आस्था के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग नौच ने हरिद्वार से टैंकरों में 10 हजार लीटर गंगाजल मंगवाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया। गंगाजल वितरण की शुरुआत शहर के प्रमुख श्री 11 रुद्री शिव मंदिर से की गई।
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए सुरेश गर्ग ने जो कार्य किया है, वह सराहनीय है। इससे उन भक्तों को तो लाभ होगा ही, जो इस बार कांवड़ लेने के लिए नहीं जा सके, बल्कि उन श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा, जो मंदिर में गंगाजल से अभिषेक करने के इच्छुक हैं।
भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि गंगाजल के लिए वाहन रवाना करने से पहले प्रशासन की अनुमति ली गई। इसके बाद यहां से कुछ श्रद्धालु टैंकर लेकर हरिद्वार गए और जल लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि कैथल लाने के बाद गंगाजल को बोतलों में भरा गया है। करीब छह हजार बोतलें भरी जा चुकी हैं और बाकी जल भी बोतलों में भरकर श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 11 रुद्री मंदिर के साथ-साथ अन्य शिवालयों में भी गंगाजल पहुंचाया जाएगा। वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। शिवरात्रि के दिन मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु वहीं से गंगाजल लेकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकेंगे। पार्षद गोपाल सैनी, बिजली बोर्ड डायरेक्टर ज्योति सैनी, प्रवीन सिंगला व कार्यकर्ता मौजूद थे।