{"_id":"69f25b9b2ea32c626808192a","slug":"10-minutes-of-rain-in-pundri-cloud-cover-brings-relief-from-the-heat-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148610-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी में 10 मिनट बारिश, बादलों की छांव से गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी में 10 मिनट बारिश, बादलों की छांव से गर्मी से राहत
Thu, 30 Apr 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
जिले के पूंडरी में भाजपा विधायक कार्यालय के सामने बारिश के बाद जमा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए बुधवार राहत लेकर आया। आसमान में बादलों की मौजूदगी ने तपती धरती को ठंडक दी और मौसम सुहावना बना दिया। उधर, पूंडरी में करीब 10 मिनट की बारिश हुई। वीरवार को मौसम विभाग ने
हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि वीरवार को भी मौसम के इसी तरह रहने के आसार हैं।
तीन दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था, वहीं बुधवार को बादलों की लुका-छिपी के बीच अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। गर्मी के इस दौर में 40 डिग्री से नीचे पारा आना लोगों के लिए बड़ी राहत है। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान, जो पिछले दिनों 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वह करीब 3 डिग्री घटकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
उधर पूंडरी में शाम करीब साढ़े छह बजे से 10 मिनट बारिश हुई। इससे भाजपा विधायक कार्यालय के सामने पानी जमा हो गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में यह बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि धूल भरी आंधी के बाद ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो सकता है, जिससे उमस और गर्मी में कमी आएगी। आसमान में बादलों की स्थिति को देखते हुए बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है।