{"_id":"650a02e098fecded91039682","slug":"10-member-committee-formed-for-talks-kaithal-news-c-245-1-kht1001-4796-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बातचीत के लिए बनाई 10 सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बातचीत के लिए बनाई 10 सदस्यीय कमेटी
Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। रोजगार के लिए पुर्तगाल गए कलायत के कैलरम गांव निवासी साहिल (20) का तीन माह से सुराग न लगने का मामला फिर से गरमा गया है। कैलरम गांव स्थित दादा खेड़ा चबूतरे पर मंगलवार को कैलरम, बालू, तितरम व जुलानी खेड़ा गांव की महापंचायत हुई। इसमें सर्वसम्मति से कलायत उप मंडल मुख्यालय डीएसपी सज्जन कुमार और सीआईए अधिकारियों से बातचीत के लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
महापंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पवन कुमार और अजमेर सिंह ने की। घंटों चली पंचायत में तय किया गया कि सर्वसम्मति से कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट के लिए ग्रामीणों की बनाई कमेटी के निर्णय का समर्थन अन्य ग्रामीण करेंगे। गौरतलब है कि गत 12 सितंबर को इस मुद्दे पर आयोजित महापंचायत के माध्यम से ग्रामीणों ने कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को 18 सितंबर तक का समय दिया था। साथ ही आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी गई थी। इस समयावधि के पूरा होने के बावजूद दोनों आरोपी एजेंटों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी से नाराज होकर मंगलवार को इस महापंचायत का आयोजन किया गया था। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि लापता साहिल के पिता शिव कुमार की शिकायत पर कलायत थाना में धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो गिरफ्त में नहीं आए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने दिया था आश्वासन
कलायत उप मंडल मुख्यालय डीएसपी सज्जन कुमार ने नेशनल हाईवे पर 12 सितंबर को जाम लगाने की तैयारी में खड़े ग्रामीणों को थाना प्रभारी रोहताश कुमार की मौजूदगी में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी व पूरे मामले के हल के लिए एक सप्ताह का आश्वासन दिया था। अभी तक ग्रामीणों की यह मांगें अधूरी हैं। इसलिए पुन: महापंचायत बुलाने का निर्णय लेना पड़ा। दूसरी ओर कलायत डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि प्रशासन निरंतर मामले पर कार्रवाई में लगा है। इस संबंध में दूतावास से पत्राचार जारी है। उम्मीद है कि जल्द पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।