फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10 lakh rupees cheated by becoming a sister-in-law

मुंह बोली भाभी बनकर ठगे 10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees cheated by becoming a sister-in-law
कैथल। मुंह बोली भाभी का रिश्ता बनाकर एक महिला ने व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सिटी थाने में आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में नानकपुरी कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि उसके घर पर कुरुक्षेत्र स्थित गांव अजरानी निवासी सुनीता का आना-जाना था। एक दिन आरोपी महिला उसकी पत्नी से बोली कि इस दुनिया में उसका कोई नहीं है। उसका पति भी कोई कामकाज नहीं करता, इसलिए वह आत्महत्या के लिए मजबूर है। इस पर भावुक होकर पत्नी ने उसे काफी समझाया। कुछ दिन बाद आरोपी महिला उसके घर आई और रोने लग गई। महिला ने कहा कि उसके पति का काम शुरू करवाने के लिए दो लाख रुपये की अभी जरूरत है। इस पर उसने 13 जनवरी 2020 को आरोपी सुनीता को दो लाख रुपये दे दिए। फिर पांच फरवरी को 50 हजार रुपये ले गई। कुछ दिन बाद महिला का पति सरदूल आया और कहने लगा कि उसने लिमिट बनवानी है। इसके बाद 15 जून को उसे ढाई लाख रुपये दे दिए। एक सितंबर 2021 को आरोपी महिला फिर उसके घर आई।
विज्ञापन

आरोपी महिला ने कहा कि उनके खेत की लिमिट नहीं हुई है। उसकी मां के नाम कैथल बुध कुंड के पास 208 वर्ग गज का प्लॉट है। इस प्लाट को वह बेचना चाहती है। कारण कि उसे पांच लाख रुपये की जरूरत है। ऐसे में उसने दो फरवरी 2022 को अपने भाई से पांच लाख रुपये उधार लेकर आरोपी महिला को दे दिए। इसके बाद जब उसने पैसों के लिए आरोपी के पास फोन करना शुरू किया तो उसने फोन नहीं उठाया। आसपास से पता चला कि वे दोनों उनके गांव अजरानी वापस चले गए हैं। जब वे पैसों के लिए कुछ अन्य लोगों को लेकर उसके गांव गए तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने देसी कट्टा निकालकर तान दिया। इसके बाद डर के मारे वे वापस आ गए और पुलिस को शिकायत दी। सिटी थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला सुनीता और उसके पति सरदूल पर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed