फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1 arrested in Kaithal murder case

Murder Case Kaithal: युवक हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य पांच की तलाश जारी

Sat, 03 May 2025 06:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 06:04 PM IST
सार

युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पांच आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
1 arrested in Kaithal murder case
कैथल में युवक की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के रेलवे गेट पर दिन दहाड़े युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि अभी अन्य पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की पुलिस ने खरक गांव निवासी आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन

 
फिलहाल पुलिस की टीमें मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी ने रिमांड में माना कि उनका कुलबीर व उसके अन्य साथी के साथ करीब एक साल पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही उसने कुलबीर की रेकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिर पर चाकू लगने से हुई युवक की मौत 

गौरतलब है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि कुलबीर की टांग, छाती और सिर पर चाकू से वार किया गया था। सिर पर चाकू लगना ही युवक की मौत का बड़ा कारण माना जा रहा है। इस मामले में डीएसपी मुख्यालय बीर भान ने बताया कि चौशाला निवासी अमन ने शिकायत दी थी कि वह एक साल पहले चौशाला निवासी उसके दोस्त कुलबीर, मोहित के साथ कलायत से बस में गांव जा रहे थे तो बालू निवासी विक्की, अमन, मिट्ठा के साथ उनका झगड़ा हो गया। जिसके बाद वे हमसे रंजिश रखने लगे। एक मई को वह अपने दोस्त कुलबीर के साथ कैथल बाजार से अपने गांव के लिए जा रहे थे तभी रेलवे गेट कैथल के पास उनकी बाइक के सामने अमन, मिठा, विक्की निवासी बालू व साहिल, जयप्रकाश उर्फ जेपी व कर्मजीत निवासी खरक अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर आया और युवक का रास्ता रोककर उससे मारपीट करने लगे इसी दौरान कुलबीर पर चाकू से हमला कर दिया। 

कुलबीर को पहले शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से से उसकी हिसार ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी गांव खरक पांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी को काबू कर लिया गया। आरोपी ने कुलबीर पर रंजिशन हमला करने की बात मानी है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

ये भी पढ़ें: महिला डॉक्टर भावना हत्याकांड: उदेश की पत्नी ने किया नया खुलासा, पुलिस को बताया- 3 दिन पहले हुई थी मृतका से बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed