फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal tops in cases of corruption registered by Vigilance

अपराध: भ्रष्टाचार में कैथल अव्वल, साढ़े तीन साल में मिले आठ मामले, अंबाला दूसरे नंबर पर

Wed, 25 Aug 2021 03:32 PM IST
Trainee Trainee राजीव ऋषि, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
राजीव ऋषि, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 25 Aug 2021 03:32 PM IST
सार

पिछले करीब साढ़े तीन साल में विजिलेंस ने कुल 19 लोगों को रंगेहाथ काबू किया। इस दौरान खाकी पर सबसे ज्यादा छह दाग लगे, चार पटवारियों के हाथ भी ‘लाल’ हुए। कैथल में विभिन्न सरकारी कर्मियों पर आठ केस दर्ज किए गए। इसी क्रम में अंबाला छह मामलों के साथ दूसरे व पांच मामलों के साथ कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Kaithal tops in cases of corruption registered by Vigilance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : un hindi samachar

विस्तार

राज्य सतर्कता ब्यूरो अंबाला के अधीन आने वाले तीन जिलों में भ्रष्टाचार के मामले में कैथल नंबर वन रहा है। यहां विभिन्न सरकारी कर्मियों पर आठ केस दर्ज किए गए। इसी क्रम में अंबाला छह मामलों के साथ दूसरे व पांच मामलों के साथ कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। 

विज्ञापन


पिछले करीब साढ़े तीन साल में विजिलेंस ने कुल 19 लोगों को रंगेहाथ काबू किया। इस दौरान खाकी पर सबसे ज्यादा छह दाग लगे, चार पटवारियों के हाथ भी ‘लाल’ हुए। इनमें से नाममात्र केसों की जांच बकाया है जबकि अन्य केस कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


2018 से 2021 के आंकड़े 
2018 में अंबाला मंडल विजिलेंस ने पांच केस दर्ज किए। इनमें तीन कैथल और अंबाला और कुरुक्षेत्र में एक-एक मामला दर्ज हुआ। इनमें तीन पुलिस कर्मी, एक बिजली निगम और एक आबकारी विभाग का कर्मी फंसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में दर्ज छह केसों में से तीन कुरुक्षेत्र और तीन अंबाला के थे। इनमें पुलिस विभाग के दो, एक सहकारी समिति कर्मी, एक प्राइवेट ठेकेदार और एक कृषि विभाग का कर्मी था। बीते वर्ष कैथल में बिजली निगम, पुलिस विभाग और पटवारी पर केस दर्ज हुआ। इस साल अब तक दर्ज भ्रष्टाचार के पांच मामलों में तीन कैथल और दो अंबाला के मामले हैं। इस दौरान तीन पटवारी, एक निगम कर्मी अैर प्राइवेट ठेकेदार पर शिकंजा कसा गया।

विजिलेंस विभाग भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। सरकारी कार्यालयों के बाहर इस बारे में बाकायदा बोर्ड लगाए गए हैं ताकि लोग रिश्वत मांगने वालों के बारे विजिलेंस से संपर्क करें। कार्रवाई के लिए संबंधित नागरिकों का आगे आना जरूरी है। जैसे ही कोई शिकायत आती है, शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखकर उचित कार्रवाई की जाती है। नागरिकों से आग्रह किया कि वे भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए विभाग को सहयोग करें।  - अशोक कुमार, डीआईजी विजिलेंस, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed