फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   JJP leader Dushyant Chautala demand Vinesh Phogat should also be nominated as Rajya Sabha member

Haryana: विनेश ने समर्थन में दुष्यंत चौटाला, बोले- फोगाट को मनोनीत किया जाए राज्यसभा सदस्य

Sun, 11 Aug 2024 05:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2024 05:10 PM IST
सार

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहलवान विनेश फोगाट को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तरह विनेश फोगाट को भी यह पद दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
JJP leader Dushyant Chautala demand Vinesh Phogat should also be nominated as Rajya Sabha member
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा जजपा नेता व प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पहलवान विनेश फोगाट को लेकर एक प्रस्ताव रखा है। दुष्यंत चौटाला ने पहलवान विनेश फोगाट को राज्यसभा सदस्य बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने विनेश फोगाट को राज्यसभा सदस्य बनाने की बात कही है। 

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने पोस्ट किया है कि राज्यसभा में चार मनोनीत सदस्यों की सीट खाली हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही चार सदस्यों को मनोनीत करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से मेरा निवेदन है कि वो पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तरह देश की बहादुर बेटी विनेश फोगाट को भी राज्यसभा में मनोनीत करे ताकि युवाओं, महिलाओं और खिलाड़ियों की एक मजबूत आवाज देश की संसद में पहुंचे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विनेश फोगाट जैसी अंतरराष्ट्रीय गौरव पहलवान को पार्टी की राजनीति और चुनाव से नहीं गुजरना चाहिए। देश का मानना है कि राज्यसभा में मनोनीत होना ही भारत की इस बहादुर बेटी का असली सम्मान होगा, जिसकी वो हकदार है। विनेश इसी 25 अगस्त को मनोनयन की सभी योग्यताएं पूरी कर लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed