फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   JJP leader Digvijay Chautala gets threat from foreign number, video goes viral with Sidhu Moosewala's statue

Haryana: जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला को विदेशी नंबर से धमकी, सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा के साथ वीडियो वायरल

Thu, 31 Jul 2025 01:34 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 31 Jul 2025 01:34 PM IST
सार

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को धमकी  मिलने से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
JJP leader Digvijay Chautala gets threat from foreign number, video goes viral with Sidhu Moosewala's statue
जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला - फोटो : संवाद

विस्तार

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को एक विदेशी मोबाइल नंबर से धमकी भरा वीडियो प्राप्त हुआ है। इस वीडियो में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह धमकी डबवाली के सावंतखेड़ा गांव में मिली, जहां दिग्विजय चौटाला ने पिछले साल सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा स्थापित की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला लंबे समय से हरियाणा में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। इस धमकी को उनके इस रुख से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, यह घटना इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला को मिली धमकी के बाद सामने आई है, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed