{"_id":"6912270a756b191ac60de623","slug":"zonal-youth-program-begins-talent-will-be-showcased-in-46-competitions-on-seven-platforms-jind-news-c-203-1-mgh1006-121552-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जोनल यूथ कार्यक्रम का आगाज...सात मंचों पर 46 स्पर्धाओं में दिखेगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जोनल यूथ कार्यक्रम का आगाज...सात मंचों पर 46 स्पर्धाओं में दिखेगी प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो संख्या:77-निजी कॉलेज में जोनल युवा महोत्सव में उपस्थित लोग--स्रोत- संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। गांव बलाना स्थित आरपीएस कॉलेज में सोमवार को तीन दिवसीय जोनल यूथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें जिले के 13 सरकारी महाविद्यालय व 35 निजी कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
महेंद्रगढ़ जोन का यूथ फेस्टिवल आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज महेंद्रगढ़ में किया जा रहा है। सुबह कॉलेजों की टीमों ने महाविद्यालय में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रमों की शुरुआत शास्त्रीय एकल गायन व वाद्य से की गई।
कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी के सौजन्य से किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. असीम मिगलानी, डॉ कर्ण सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. दीप्ति शर्मा, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. नवीन पिपलानी डिप्टी रजिस्ट्रार इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय मीरपुर रेवाड़ी ने शिरकत की।
विज्ञापन
संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम दो दिन तक सात मंचों पर चलेगा। प्रतिभागियों के लिए रहने व खाने-पीने की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम में 46 प्रतियोगिताओं में विभिन्न कॉलेजों से तीन हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
पहले दिन कोरियोग्राफी, माइम, क्लासिकल डांस, क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट परकसन सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट नॉन-परकसन सोलो, रिच्यूअल, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, पंजाबी कविता, उर्दू कविता, हिंदी कविता, संस्कृत श्लोक उच्चारण, अंग्रेजी कविता, हरियाणवी कविता, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक करवाए गए। अब मंगलवार को इन्हीं थीमों पर शेष टीमों के कार्यक्रम होंगे और बुधवार को फाइनल मुकाबले होंगे। इसमें विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।