फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Yuvraj Tongad's all-round performance helped Rewari Rising Cricket Club reach the quarter-finals.

Jind News: युवराज तोंगड़ के ऑलराउंड प्रदर्शन से रेवाड़ी राइजिंग क्रिकेट क्लब क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Sat, 08 Nov 2025 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj Tongad's all-round performance helped Rewari Rising Cricket Club reach the quarter-finals.
युवराज तोंगड़
रेवाड़ी। नेक्सजन ग्राउंड पर चल रहे नेक्सटेरा कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रेवाड़ी राइजिंग क्रिकेट क्लब ने बहरोड़ क्रिकेट क्लब (राजस्थान) को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम की जीत में युवराज तोंगड़ ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए निर्णायक भूमिका निभाई।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर रेवाड़ी राइजिंग ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट पर 208 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज युवराज तोंगड़ ने 51 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 71 रन की धमाकेदार पारी खेली।
विज्ञापन

उनके अलावा मदनेश ने 39, तीक्षा ने 28, नैतिक राव ने 20 और मोहित यादव ने 15 रन जोड़े। बहरोड़ की ओर से उदित यादव और यश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए जबकि आर्यन, ईशु यादव, मिलन यादव और हार्दिक शर्मा ने 1-1 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहरोड़ क्रिकेट क्लब की टीम 39.5 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। बहरोड़ की ओर से हार्दिक शर्मा ने शानदार 93 रन, यश शर्मा ने 25, वैभव ने 20 और सुमित और लक्षण ने 19-19 रन बनाए।

रेवाड़ी राइजिंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए युवराज तोंगड़ ने 8 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट हासिल किए जबकि शिवम यादव ने 3 विकेट और देवांश व नैतिक राव ने 1-1 विकेट झटके। युवराज ने विकेटकीपिंग करते हुए दो शानदार स्टंप आउट भी किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए युवराज तोंगड़ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed