{"_id":"643aeaf0b01c7887a10841e6","slug":"youths-were-beaten-after-running-in-the-field-robbed-of-rs-125-lakh-and-chain-jind-news-c-17-1-124085-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवकों को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 1.25 लाख रुपये और चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवकों को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 1.25 लाख रुपये और चेन लूटी
Sat, 15 Apr 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के गतौली गांव में दस युवकों ने शुक्रवार की रात बाइक सवार दो युवकों को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे पहले युवकों ने कार से बाइक में टक्कर मारने की कोशिश भी की। इसमें वे बाल-बाल बच गए। बाद में उन्होंने 1.25 लाख रुपये और चांदी की चेन लूट ली। जुलाना थाना पुलिस ने जैजैवंती निवासी दीपक, गतौली निवासी अजय, नवीन, मनदीप, अमीन, मनदीप को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गतौली गांव निवासी रिंकू ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल को वह गांव के ही दोस्त कृष्ण के साथ बाइक से गांव मोहला से 1.25 लाख रुपये लेकर आ रहा था। जब वह रात आठ बजे राधा स्वामी आश्रम के पास गतौली पहुंचे तो एक कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मारने की कोशिश की। इस दौरान वे बच गए। इसके बाद कार सवार 4-5 युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। फिर गतौली अड्डा की तरफ से एक कार आई और उनकी बाइक को टक्कर मारने की कोशिश की, जिससे बचने के लिए उन्होंने बाइक को खेतों में उतार दिया। इसके बाद फिर 9-10 युवक लाठी-डंडे लेकर उनकी तरफ आए। जब उन्होंने बचने के लिए भागने की कोशिश की तो युवकों ने उनपर हमला कर दिया। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। फिर आरोपियों ने उसके गले से चांदी की चेन और कृष्ण की जेब से 1.25 लाख रुपये निकालकर भाग गए। जांच अधिकारी एचसी सत्यवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में जैजैवंती निवासी दीपक, गतौली निवासी अजय, नवीन, मनदीप, अमीन, मनदीप को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ हमला कर लूटपाट करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।