फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youths made video of girls partying in restaurant, assaulted on stopping, two employees injured

रेस्टोरेंट में पार्टी कर रही लड़कियों की युवकों ने बनाई वीडियो, रोकने पर मारपीट, दो कर्मचारी घायल

Tue, 15 Nov 2022 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youths made video of girls partying in restaurant, assaulted on stopping, two employees injured
विवाद के बाद रेस्टोरेंट के बाहर सड़क पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : Jind
जींद। शहर की जाट धर्मशाला के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को दोपहर बाद पार्टी कर रही लड़कियों की चार युवकों ने वीडियो बना लिया। रोकने पर मारपीट और हंगामा हुआ। युवकों ने रेस्टोरेंट के दो कर्मचारियों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट के अन्य कर्मियों ने चारों युवकों की पिटाई की। पार्टी कर रही लड़कियों ने भी रेस्टोरेंट की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। एक घंटे तक रेस्टोरेंट के बाहर भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला के सामने चल रहे एक रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर बाद चार लड़कियां पार्टी कर रहीं थीं। इस दौरान रेस्टोरेंट में पार्टी वाले स्थान पर पहुंचे चार युवकों वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर लड़कियों ने विरोध किया तो युवक नहीं माने। इसके बाद लड़कियों ने रेस्टोरेंट के कर्मियों को शिकायत की तो कर्मियों ने लड़कियों की वीडियो बनाने से चारों युवकों को मना किया। इसके बाद युवकों ने रेस्टोरेंट के कर्मियों के साथ मारपीट कर दो को घायल कर दिया। सूचना पर अन्य कर्मियों ने पहुंचकर चारों युवकों की पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट में झगड़ा कर रहे चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। पार्टी कर रही लड़कियों ने रेस्टोरेंट के बाहर आकर पुलिसकर्मियों के सामने ही हंगामा किया। इसके बाद लड़कियों को अंदर बैठाया गया और उनको समझाकर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाक्स
आए दिन रेस्टोरेंटों में हो रहे हैं विवाद
शहर में 100 से ज्यादा ऐसे रेस्टोरेंट हैं। जिनमें किटी पार्टी चलती हैं। इनमें आए दिन विवाद होते हैं, इसके बावजूद भी पुलिस इन पर रोक नहीं लगा पाती। इन रेस्टोरेंटों में अधिकतर कॉलेज, कोचिंग सेंटर या फिर अन्य कार्य करने वाले युवक व युवतियां बैठकर पार्टी करते हैं। शहर में डीआरडीए के सामने मार्केट में भी बने इन रेस्टोरेंटों में काफी बड़े विवाद हुए हैं। जिसके बाद वहां पर पुलिस की गश्त बढ़ाई गई, लेकिन इसके बावजूद भी विवाद नहीं रुके । इसके अलावा जाट धर्मशाला के सामने भी कई रेस्टोरेंट चल रहे हैं। जिनमें युवा शराब के नशे में कई बार विवाद कर चुके हैं, लेकिन इस बार लड़कियों की वीडियो बनाने पर बड़ा विवाद हुआ। जिसकी सूचना पुलिस तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने जाट धर्मशाला के पास बने सभी रेस्टोरेंटों की जांच की। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि वह किसी भी व्यक्ति को दूसरों के कार्यक्रम में न जाने दें। अगर भविष्य में यहां पर किसी प्रकार का विवाद संचालकों की कमी के कारण हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाक्स
रेस्टोरेंट में मौके से पकड़े गए चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। चारों से पूछताछ की जा रही है, जबकि रेस्टोंरेंट के कर्मचारी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। रेस्टोरेंट के कर्मियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है।-सुनील कुमार सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed