{"_id":"5edfccc58ebc3e43382fe0be","slug":"youths-forcibly-rob-70-thousand-rupees-by-sitting-in-a-car-jind-news-rtk558726456","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने किसान को जबरन कार में बैठकर लूटे 70 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने किसान को जबरन कार में बैठकर लूटे 70 हजार रुपये
विज्ञापन
अनाज मंडी के पास मंगलवार दोपहर तीन कार सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर बिधराना गांव निवासी 60 वर्षीय किसान सरदारा से 70 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरदारा मंडी में बेची गई गेहूं की राशि लेकर घर जा रहा था, तब कार सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद सरदारा वापस नरवाना में आढ़ती के पास आया और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार सरदारा आढ़ती से गेहूं के पैसे लेकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान युवकों ने जबरदस्ती कार में बिठा लिया और पिस्तौल के बल पर 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद उसे बदोवाल गांव के पास कार से उतार कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना दोपहर दो बजे की है। सरदारा मेला ग्राउंड अनाज मंडी के आढ़ती से 70 हजार रुपये की नकदी लेकर घर जा रहा था। जैसे ही वह गांधी नगर की ओर से शहर में आने के लिए रेलवे स्टेशन के पुल पर चढ़ने लगा तो उसके पास एक कार आकर रुकी। एक युवक ने हाथ पकड़ कर सरदारा को कार के अंदर खींच लिया और कार चल पड़ी। जब तक सरदार कुछ समझ पाता, पास बैठे युवक ने कहा कि मुंह ढक कर बैठ जा और पैसे उन्हें दे दे। नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद सरदारा ने उन्हें पैसे दे दिए।
पक्की सूचना पर दिया घटना को अंजाम
पुलिस के अनुसार हालांकि सरकार ने पैसे किसान के बैंक खाते में ही भेजने की व्यवस्था की है, लेकिन किसान ने आढ़ती से नकद पैसे की मांग की थी। इस पर सुबह ही सरदारा पैसे लेने आया था। इसके बाद जिस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया है, इससे साफ है कि आरोपियों को पहले ही पक्की सूचना थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
इस मामले में फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इसके आधार पर ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। शहर थाना प्रभारी मुनीष कुमार के अनुसार अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने किसान की शिकायत मिलने पर नहीं जगह नाकेबंदी की, लेकिन कार चालकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।