फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youths caught stealing paddy

Jind News: धान चोरी करके ले जा रहे युवकों को पकड़ा

Mon, 23 Dec 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youths caught stealing paddy
जींद। नई अनाज मंडी से धान चोरी करके ले जा रहे बाइक सवार दो युवकों को आढ़तियों ने पकड़ लिया। उन्हें सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान नंदगढ़ गांव निवासी प्रवीण और थुआ निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर के सुभाष नगर निवासी जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। पिछले दिनों उनकी दुकान के बाहर रखी धान से भरी पांच बोरियां चोरी हो गई थीं। 22 दिसंबर को वह अपने कामकाज में व्यस्त था। उसी दौरान दो युवक धान की बोरी बाइक पर रखकर गेट नंबर दो की तरफ भागने लगे। इस पर उसने देखा और उनका पीछा किया। शोर मचाने पर आढ़तियों ने उनको मंडी गेट पर पकड़ लिया। पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान गांव नंदगढ़ निवासी प्रवीन और गांव थुआ निवासी प्रदीप के रूप में हुई। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीन और प्रदीप के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed