फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth of the city died in Madhya Pradesh, relatives accused of murder

Jind News: शहर के युवक की मध्यप्रदेश में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth of the city died in Madhya Pradesh, relatives accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के राजनगर निवासी सतीश (38) की मध्यप्रदेश के रतलाम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रविवार को मुर्गे से लदी गाड़ी से रतलाम के लिए रवाना हुआ था। पांच दिन बाद युवक का शव जींद पहुंचा। परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
शहर थाना पुलिस ने आश्वासन दिया कि घटना मध्यप्रदेश की होने पर कार्रवाई भी वहां की पुलिस करेगी। इसको लेकर परिजन एसपी से भी मिले। शहर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस को घटना की सूचना दी। वहां की पुलिस जींद के लिए रवाना हो गई है। पुलिस के आने के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राजनगर निवासी सतीश मजदूरी का काम करता था। रविवार को गांव अहिरका के कुछ लोग उसे मुर्गों की गाड़ी पर मजदूरी करने के लिए अपने साथ ले गए थे। इसके बाद सोमवार को कुछ लोग सतीश के घर आए और उसका आधार कार्ड ले गए लेकिन उन्होंने परिजनों को सतीश की मौत के बारे में कुछ नहीं बताया। सोमवार दोपहर परिजनों को फोन कर बताया गया कि सतीश की मौत हो गई है और वह शव को लेकर जींद आ रहे हैं। सतीश का शव मंगलवार रात को नागरिक अस्पताल पहुंचा तो परिजन यहां एकत्रित हो गए और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुशीला ने बताया कि उसके पति सतीश के पास रविवार को अहिरका गांव निवासी किसी व्यक्ति का फोन आया था। उसने कहा था कि गाड़ी पर मजदूरी करने के लिए व्यक्ति की जरूरत है। इस पर सतीश उसी समय घर से मुर्गों वाली गाड़ी के साथ जाने की कहकर चले गए थे। वे बिल्कुल ठीक-ठाक था। उनको न तो कोई बीमारी थी और न ही कुछ हुआ था। सोमवार को वह भी मजदूरी करने गई हुई थी। दोपहर को उसके पास पड़ोसियों का फोन आया कि घर आ जाओ। जब वह घर पहुंची तो पता कि उसके पति की मौत हो गई है और उसके शव को लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश का शव मंगलवार रात को नागरिक अस्पताल में पहुंचा। परिजनों ने देखा कि शव बुरी तरह से गला हुआ था और उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी। शव सड़ चुका था और बदबू आ रही थी। अंदेशा है कि सतीश की मौत चार दिन पहले ही हो गई होगी।

वर्जन
घटना मध्यप्रदेश के रतलाम क्षेत्र की है। इसलिए कार्रवाई भी रतलाम पुलिस ही करेगी। जींद पुलिस ने रतलाम पुलिस को सूचना दे दी है और वहां की पुलिस जींद के लिए रवाना भी हो गई है। वहां की पुलिस वीरवार तक जींद पहुंच जाएगी और उसके बाद शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होगी।-वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर पुलिस थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed