{"_id":"6701ad827dbc3e620f0b6f76","slug":"youth-made-huge-sacrifices-in-the-great-sacrifice-of-voting-jind-news-c-199-1-jnd1001-123993-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मतदान के महायज्ञ में युवाओं ने खूब डाली आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मतदान के महायज्ञ में युवाओं ने खूब डाली आहुति
Sun, 06 Oct 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
जींद। लोकतंत्र के महापर्व में शनिवार को युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। मतदाता सूची में नाम शामिल होने के बाद से ही युवा मतदाताओं में मतदान के लिए उत्साह बना हुआ था। शनिवार को सुबह ही युवा मतदाता अपना पहचान पत्र लेकर पोलिंग बूथों पर पहुंच गए थे।
राजपुरा भैण निवासी मोनिका लोहान ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनने पर सुखद आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने देश की तरक्की को ध्यान में रखते हुए अपना वोट किया है। वह ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करना चाहती हैं, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले। गरीबों की मदद करें। लड़कियों को शिक्षा दिलाए और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।
डिफेंस कॉलोनी निवासी अक्षिता ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है। इसका जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। पहली बार वोट डाल रही हूं। पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लगा। चाहे जहां भी हो अपने वोट का प्रयोग करें। हर मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट करना चाहिए। हमारा एक-एक वोट बहुत कीमती होता है, इसलिए शत-प्रतिशत मत का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रशांत ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व पर मतदान करना चहिए। पांच साल में एक बार अवसर आता है। कोई भी काम हो वो काम छोड़कर अपने मत का प्रयोग जरूर करें। हम अपने मत से देश की सरकार को चुनने में भूमिका अदा कर सकते है। इसलिए मत जरूर डालना चाहिए।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी इशा खर्ब ने कहा कि जो हमें रोजगार और शिक्षा देंगे, हर तरह से हमारी सहायता करेंगे, उसी को ध्यान में रखकर वोट देने आई हूं। मैं पहली बार वोट दे रही हूं तो काफी अच्छा लग रहा है। ऐसी सरकार चाहिए जो देश के हित में काम करे। मैं पहली बार मतदान कर काफी उत्साहित हूं। नई सरकार के लिए मेरा एक वोट जाएगा और अच्छी सरकार बनेगी, जो वहां के लोगों को बेहतर रोजगार और शिक्षा दोगी।
बसंत विहार कॉलोनी निवासी स्नेहा ने कहा कि पहली बार मतदान करके काफी उत्साहित हूं। मतदान का अधिकार लोकतंत्र में व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत है। हमें अपनी मतदान की शक्ति का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। मेरी दिली इच्छा थी कि राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दूं। आज पहली बार मतदान करके मेरी यह इच्छा पूरी हो गई है।
रामराये गेट निवासी तमन्ना ने कहा कि मेरा वोट भ्रष्टाचार निपटाने और बेरोजगारी और विकास के मुद्दों पर निर्भर करेगा। जो सरकार इन मुद्दों पर खरी उतरेगी उसी के प्रत्याशी को ध्यान में रखते हुए उसने मतदान किया है। मेरा उद्देश्य है कि अच्छी सरकार सत्ता में आए। हर एक वोट मायने रखती है। सबके लिए वोट डालना जरूरी है। अपना वोट सोच-समझ कर दीजिए। सही उम्मीदवार को दीजिए। लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व है, इसलिए मतदान जरूर करना चाहिए। हम अपने मत से अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुन सकते हैं।