फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth jammed for four hours on Jind-Rohtak road in Julana in protest against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर लगाया चार घंटे जाम

Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth jammed for four hours on Jind-Rohtak road in Julana in protest against Agneepath
जींद रोहतक मार्ग पर जाम लगाते युवा। - फोटो : Jind
जुलाना। अग्निपथ योजना के विरोध में आक्रोशित युवाओं ने शनिवार की सुबह नौ बजे जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर धरने पर बैठे युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। जाम चार घंटे तक (एक बजे) चला। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आने जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे। लगभग एक बजे युवाओं ने डीएसपी जितेंद्र खटकड़ को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और जाम खोल दिया। वहीं कंडेला गांव में भी युवाओं ने दस मिनट के लिए जाम लगाया लेकिन ग्रामीणों के समझाने पर जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोशित बड़ी संख्या में युवा शनिवार को दूसरे दिन भी सड़क पर उतर आए। जुलाना खंड के युवा योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग को लेकर जींद-रोहतक मार्ग पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद सड़क के बीच धरने पर बैठ कर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र खटकड़ और जुलाना थाना प्रभारी समरजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझाने का प्रयास किया। युवाओं ने चेताया कि सरकार जब तक इस योजना को वापस नहीं ले लेती है तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि कोरोना संक्रमण खत्म हो चुका है और अभी तक भी सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। जो युवा पिछले तीन वर्ष से तैयारी कर रहे हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनके साथ अग्निपथ योजना लाकर खिलवाड़ किया जा रहा है। युवाओं ने चेताया कि इस योजना को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। बाद में गणमान्य लोगों के कहने पर युवाओं ने जाम खोल दिया। चार घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एंबुलेंस और मरीज के निजी वाहन को दिया रास्ता
जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। युवाओं ने वाहनों को रोके रखा। इसी बीच जींद की ओर एक एंबुलेंस आई तो युवाओं ने उसे रास्ता दे दिया। इसी प्रकार एक अन्य मरीज को निजी वाहन से रोहतक ले जाया जा रहा था तो उसे भी युवाओं ने रास्ता दे दिया। तीन-चार बसों में सवार यात्रियों को जुलाना में उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में धरना दे रहे युवाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे कोई भी गैर कानूनी कदम नहीं उठाएं। युवाओं ने निर्देशों को मानते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया और जाम खोल दिया। पुलिस ने वाहनों के रूट को डायवर्ट कर दिया था ताकि लोगों को परेशानी न हो।- जितेंद्र खटकड़, डीएसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed