{"_id":"685c43ffda7f5fe0d207e2c7","slug":"youth-dies-during-treatment-due-to-collision-with-roadways-busyouth-dies-during-treatment-due-to-collision-with-roadways-bus-jind-news-c-199-1-sroh1006-136838-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोडवेज बस की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोडवेज बस की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
25जेएनडी07-मृतक रजत सिंगला।
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गोहाना रोड पर महिला कॉलेज के सामने 23 जून को रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए बाइक चालक की मंगलवार रात को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया और बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
23 जून को 24 वर्षीय रजत सिंगला अपने किसी काम से गोहाना रोड पर आया था। वह रेडक्रॉस की ओर से गोहाना रोड पर आ रहा रहा था। तभी नए बस अड्डे की ओर जा रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। रजत ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरा और उसके सिर पर गहरी चोट लगी। इस कारण खून बहने लगा।
विज्ञापन
हालांकि रोडवेज बस चालक ने ही घायल को उठाकर नागरिक अस्पताल पहुुंचाया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था।
इसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां मंगलवार उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रजत की मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। फिलहाल वह अपने पिता और भाई के साथ रहता था।