फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth dies after being cut by machine while cutting crop residue in Jind

दर्दनाक: जींद में फसल अवशेष काटते समय मशीन की चपेट में आया युवक, ब्लेड ने किए टुकड़े-टुकड़े, मौत

Fri, 20 Oct 2023 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 08:51 PM IST
सार

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द के खेत में धान के फसल अवशेष काटते समय 19 वर्षीय युवक की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies after being cut by machine while cutting crop residue in Jind
demo pic

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के दनौदा खुर्द गांव निवासी रघुबीर का 19 वर्षीय सोनित अपने खेत में शुक्रवार को धान फसल के अवशेष की कटाई कटर से कर रहा था। कटर मशीन में फूंस फंसने के कारण सोनित ट्रैक्टर से उतरकर फूस निकालने लगा।

विज्ञापन

 

इसी दौरान मशीन के ऊपर की चादर टूट गई और सोनित मशीन में फंस गया। मशीन उस समय चल रही थी और मशीन के ब्लेड ने सोनित के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। सोनित चिल्लाया तो थोड़ी दूरी पर कपड़े धो रही उसकी बहन ने सोनित की चीख सुनकर आई। तब तक सोनित की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

 

आसपास के किसान भी खेत में आए और सोनित के शरीर को समेटा। सोनित अपने परिवार का इकलौता बेटा था और 12वीं कक्षा में पढ़ता था। सदर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed