फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth dies after a bike collides with a destitute bull sitting on the road

सड़क पर बैठे बेसहारा सांड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत

Sun, 05 Sep 2021 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after a bike collides with a destitute bull sitting on the road
शहर में सड़क पर घुम रहे बेसहारा पशु। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। सड़क पर बैठे बेसहारा सांड़ से टकराने से बाइक सवार युवक राकेश की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात कंडेला के नजदीक हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लक्ष्य मिल्क प्लांट से ड्यूटी कर शुक्रवार रात को लगभग नौ बजे घर लौट रहे राजनगर निवासी 24 वर्षीय राकेश की बाइक कंडेला के नजदीक सड़क पर बैठे बेसहारा सांड़ के साथ टकरा गई। टक्कर के कारण वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राकेश को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर की सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला में छोड़ने के लिए शहर में अन्ना टीम पिछले कई दिनों से प्रशासन पर दबाव बना रही थी, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद अन्ना टीम ने खुद ही बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू कर दिया। इसमें दो रात में टीम ने लगभग 100 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा। इसके बाद नगर परिषद ने इन पशुओं को पकड़ने के लिए 486 रुपये प्रति पशु का टेंडर दिया। हालांकि टेंडर लेने वाली कंपनी ने पशुओं को पकड़ने का काम शुरू भी नहीं किया। इससे पहले ही कंडेला के पास गंगापुत्रा अस्पताल के सामने 24 वर्षीय राकेश को इन पशुओं के कारण अपनी जिंदगी की जंग को हारना पड़ा।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे
24 दिन पहले नागरिक अस्पताल से ड्यूटी कर लौट रही महिला चिकित्सक की कार से लघु सचिवालय के सामने गोवंश आने से हादसा हुआ था। इसमें चिकित्सक की कार क्षतिग्रस्त हुई थी और चिकित्सक को भी मामूली चोटें आई थी। इस दौरान बजरंग दल की टीम ने चिकित्सक पर ही लापरवाही का आरोप लगाकर विवाद किया और मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा था। वहीं तीन अप्रैल 2019 को नरवाना रोड पर बेसहारा गाय सामने आने पर बाइक सवार अहिरका निवासी मनोज व राहुल की मौत हो गई थी और दर्शन नामक युवक घायल हो गया था। नवंबर 2019 में अमरहेड़ी के पास बाइक सवार के आगे बेसहारा गाय आने पर एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो घायल हो गए थे। 11 जून 2020 को लिजवाना खुर्द में लावारिस सांड़ ने वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। इसमें लजवानां खुर्द गांव निवासी बलवान (56) की मौत हो गई। 13 जून 2020 को पंजाबी बाजार मोहल्ला के गौरव को बेसहारा सांड़ ने टक्कर मार घायल कर दिया था, जिसकी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 21 जून 2020 को बाइक पर जा रहे सरनाखेड़ी निवासी मनीष को बेसहारा सांड़ ने सींग मारा था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। वहीं 29 जुलाई 2021 को सफीदों के रामपुरा रोड पर बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में पेड़ से गाड़ी टकराई थी, जिसमें ढाठरथ निवासी काला सिंह की मौत हो गई थी व दो व्यक्ति घायल हो गए थे। वहीं छह वर्ष पहले विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा को बेसहारा सांड़ ने टक्कर मारी थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। इसके बाद चोट से वह उबर नहीं पाए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड सेफ्टी की बैठक में उठा था मामला
27 अगस्त को रोड सेफ्टी को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्र से बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला में छोड़ने की बात हुई थी लेकिन अभी तक यह मामला सिरे नहीं चढ़ पाया है। वहीं बेसहारा पशु खुलेआम लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं।

आज से शुरू होगा बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान
चीफ सेनेटरी ऑफिसर मोहन भारद्वाज ने कहा कि रविवार से बेसहारा पशु पकड़ने का शहर में अभियान शुरू हो जाएगा।
वर्जन-
शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्र से भी पशुओं को पकड़ा जाएगा। जल्द ही सड़क बेसहारा पशुओं से खाली नजर आएंगी।
- प्रतीक हुड्डा, रोड सेफ्टी नोडल अधिकारी एवं डीटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed