फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   youth committed suicide by swallowing poison

जहर निगलकर युवक ने की आत्महत्या

Thu, 24 Oct 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
youth committed suicide by swallowing poison
सफीदों के हुडा सेक्टर में जहर निगलकर आत्महत्या करने पर सफीदों थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी समेत चार ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव रजाना खुर्द निवासी जगबीर उर्फ रविंद्र ने हुडा सेक्टर सफीदों में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसकी नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के पिता कपूर सिंह ने आरोप लगाया कि जगबीर की शादी गांव पाजू खुर्द की रहने वाली मीना के साथ हुआ था। जगबीर के ससुराल के लोग अक्सर उसे प्रताड़ित करते रहते थे और मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे। ससुराल वाले जगबीर से मारपीट भी की। इससे आहत होकर जगबीर ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। कपूर सिंह ने आरोप लगाया कि जगबीर के ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते उसके बेटे ने आत्महत्या की है। सफीदों थाना पुलिस ने कपूर सिंह की शिकायत पर मृतक की पत्नी मीना, सास, जयदीप व जोरा सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed