{"_id":"6637df63e4017564b305dbb4","slug":"youth-arrested-with-illegal-pistol-jind-news-c-199-1-sroh1009-116652-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
Mon, 06 May 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 06 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ ने युवक को अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान माडोदी निवासी राहुल उर्फ ढीला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए स्टाफ जींद के इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि उनकी टीम नया बस अड्डा जुलाना के पास मौजूद थी। मुख्य सिपाही सुरेंद्र को सूचना मिली कि राहुल उर्फ ढीला निवासी माडोदी, जिला रोहतक अवैध पिस्तौल लेकर अनाज मंडी के गेट के बाहर खड़ा है। सीआईए ने दबिश देकर युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल और दो कारतूस मिले। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।