फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man leg broken after being beaten in Jind

चुनावी रंजिश में खूनी खेल: पंजाब के युवक का किया अपहरण, हरियाणा में लाकर पीटा, तोड़ी टांग

Tue, 28 Oct 2025 09:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी नरवाना
संवाद न्यूज एजेंसी नरवाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 09:19 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला जिले के गांव छींछवाला निवासी 40 वर्षीय गुरचरण सिंह को चार युवकों ने अपहरण कर हरियाणा के नरवाना लाकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने लोहे की रॉड से दोनों टांगों पर वार किए, जिससे एक टांग में फ्रैक्चर हो गया। 
 

विज्ञापन
Young man leg broken after being beaten in Jind
घायल युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

एक साल पुरानी चुनावी रंजिश ने फिर खून का रंग दिखाया। पंजाब के पटियाला जिले के गांव छींछवाला निवासी 40 वर्षीय गुरचरण सिंह को चार युवकों ने अपहरण कर हरियाणा के नरवाना लाकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने लोहे की रॉड से दोनों टांगों पर वार किए, जिससे एक टांग में फ्रैक्चर हो गया। 
विज्ञापन


घायल को नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। गुरचरण सिंह ने बताया कि वह किसी कार्य से गांव से बाहर गए थे। घर लौटते समय चार युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने पिस्तौल तानकर उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठाया और आंखों पर पट्टी बांध दी। वे उन्हें पंजाब से हरियाणा के नरवाना के पास नहर किनारे ले गए। वहां पट्टी हटाकर पूछताछ शुरू की। आरोपियों में एक स्थानीय विधायक का बेटा और दूसरा सरपंच शामिल बताया जा रहा है। विधायक के बेटे ने धमकी दी  अब तू मेरे पिता के खिलाफ वीडियो डालेगा?
विज्ञापन


गुरचरण ने सफाई दी कि उन्होंने कोई वीडियो नहीं बनाया, सिर्फ एक ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की थी। इसके बावजूद चारों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों टांगों पर इतने वार किए कि एक टांग टूट गई। ग्रामीणों को शोर सुनाई दिया तो उन्होंने सदर थाना नरवाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में मामला पंजाब से हरियाणा तक फैला होने से कैथल पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed