फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man hanged himself in a kiosk due to family dispute

Jind News: पारिवारिक कलह में खोखे में युवक ने लगाया फंदा

Sun, 15 Dec 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 15 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself in a kiosk due to family dispute
15जेएनडी17: मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद
सफीदों। नगर की नई अनाज मंडी में चाय के खोखे में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोनू (32) निवासी खानसर चौक, सफीदों के रूप में हुई है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल में रखवाया।
विज्ञापन

खानसर चौक निवासी सोनू दो साल से नई अनाज मंडी में खोखा डालकर चाय की दुकान चला रहा था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से आया और खोखे के अंदर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

खोखे पर कोई चाय वगैरह बोलने के लिए आया तो उसने देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ था। उसने इसकी सूचना आसपास के आढ़तियों, परिजनों व पुलिस को दी। कुछ ही देर में सोनू के परिवार के लोग वहां पर आ गए। जानकारी मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण करके शव को फंदे से उतरवाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नई अनाज मंडी में पहुंची सोनू की मां व पत्नी ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। एक-दूसरे को सोनू की मौत का जिम्मेदार करार दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते वह अपनी पत्नी व एक साल की बच्ची के साथ नगर के खानसर चौक पर किराये के मकान में रहता था। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

15जेएनडी17: मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

15जेएनडी17: मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

15जेएनडी17: मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

15जेएनडी17: मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

15जेएनडी17: मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

15जेएनडी17: मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed