{"_id":"62d45cfcc03a1e7bba0bc854","slug":"young-man-dies-due-to-lightning-in-fatehgarh-village-of-jind-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: बिजली गिरने से बुझा घर का इकलौता चिराग, खेत में काम करने गया था युवक, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: बिजली गिरने से बुझा घर का इकलौता चिराग, खेत में काम करने गया था युवक, गांव में मातम
Mon, 18 Jul 2022 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:33 AM IST
सार
फतेहगढ़ में कुदरत का कहर ऐसा हुआ कि गांव में मातम का माहौल हो गया। 22 वर्षीय अंकित पिता और चाचा के साथ खेत गया था।
विज्ञापन
मृतक अंकित का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले के फतेहगढ़ गांव में कुदरत ने अपना कहर दिखाया और खेत में काम करने गए घर के इकलौते चिराग की बिजली गिरने से मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया। 22 वर्षीय अंकित अपने पिता राजेश और चाचा नरेंद्र के साथ धान के खेत में काम करने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन
मृतक के पिता राजेश ने बताया कि अंकित ने बीए पास कर ली थी और भर्ती की तैयारी कर रहा था। खेतों में धान का काम चला हुआ है तो वह शनिवार दोपहर हाथ बंटाने के लिए खेत में गया हुआ था। बाद अचानक मौसम खराब हो गया और वह अंकित से करीब 20 फीट की दूरी पर था तो अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से अंकित गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
तेज रोशनी के कारण उन्हें काफी देर तक कुछ भी दिखाई नही दिया। बाद में उसे रोहतक पीजीआई पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।