फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   young man dies Due to lightning in Fatehgarh village of Jind district

Jind: बिजली गिरने से बुझा घर का इकलौता चिराग, खेत में काम करने गया था युवक, गांव में मातम

Mon, 18 Jul 2022 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 12:33 AM IST
सार

फतेहगढ़ में कुदरत का कहर ऐसा हुआ कि गांव में मातम का माहौल हो गया। 22 वर्षीय अंकित पिता और चाचा के साथ खेत गया था।

विज्ञापन
young man dies Due to lightning in Fatehgarh village of Jind district
मृतक अंकित का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के फतेहगढ़ गांव में कुदरत ने अपना कहर दिखाया और खेत में काम करने गए घर के इकलौते चिराग की  बिजली गिरने से मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया। 22 वर्षीय अंकित अपने पिता राजेश और चाचा नरेंद्र के साथ धान के खेत में काम करने के लिए गया हुआ था।

विज्ञापन


मृतक के पिता राजेश ने बताया कि अंकित ने बीए पास कर ली थी और भर्ती की तैयारी कर रहा था। खेतों में धान का काम चला हुआ है तो वह  शनिवार दोपहर हाथ बंटाने के लिए खेत में गया हुआ था। बाद अचानक मौसम खराब हो गया और वह अंकित से करीब 20 फीट की दूरी पर था तो अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से अंकित गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


तेज रोशनी के कारण उन्हें काफी देर तक कुछ भी दिखाई नही दिया। बाद में उसे रोहतक पीजीआई पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed