{"_id":"66997de552082f01ab0ea731","slug":"young-man-dies-due-to-electrocution-in-water-filled-field-jind-news-c-199-1-sroh1007-120171-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेत में भरे पानी में आया करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेत में भरे पानी में आया करंट, युवक की मौत
Fri, 19 Jul 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
जींद। गांव जलालपुर कलां में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव जलालपुर कलां निवासी 22 वर्षीय सचिन सुबह खेत में किसी काम से गया हुआ था। खेत में धान की रोपाई की हुई थी। किसी कारण से धान के खेत में भरे पानी में करंट आ गया था। सचिन को इसका पता नहीं लगा। जैसे ही उसने खेत में पांव रखा तो उसको करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सचिन के पिता नरेश कुमार ने बताया कि सचिन खेतीबाड़ी करता था। अभी वह अविवाहित था। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद