फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man cheated of Rs 7.5 lakh in the name of sending him abroad

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से साढ़े 7 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 21 Oct 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 21 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 7.5 lakh in the name of sending him abroad
जुलाना। हथवाला गांव से युवक को विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख एक हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि हथवाला गांव निवासी साहिल 2023 में काम के लिए मलेशिया चला गया था। जाते ही उसने उसके पास फोन किया कि यहां पर अच्छी आमदनी होती है। उसने उनके परिजनों से भी बात की और उसे विदेश भेजने के लिए मना लिया। उसने उनकी विजय से बात करवाई। एजेंट ने उससे साढ़े चार लाख रुपये की मांग की। अभिषेक ने बताया कि उसने 20 जुलाई 2023 को विजय को 80000 रुपये दे दिए। जब उसका टिकट आया तो वह मलेशिया की जगह थाईलैंड का था। 27 जुलाई 2023 को उसने आरोपी को एक लाख 35 हजार रुपये दे दिए। 8 अगस्त 2023 को उसने आरोपी को पांच लाख 20 हजार रुपये की और पेमेंट कर दी। जब उसने ऑस्ट्रेलिया जाने की बात की तो पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी। वहां पर एक अनजान व्यक्ति ने भी उससे एक लाख 16 हजार रुपये ले लिए। जब उसने घर आकर अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उनका फोन नहीं उठाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed