{"_id":"5f3c1b6a8ebc3e3cef53f69e","slug":"young-girl-jumped-in-pond-peoples-save-girl-jind-jind-news-rtk56935733","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश में अपनी बहन के घर आई युवती ने लगाई रानी तालाब में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी की तलाश में अपनी बहन के घर आई युवती ने लगाई रानी तालाब में छलांग
विज्ञापन
युवती को तालाब से निकालते लोग।
- फोटो : Jind
जींद। पंजाब के संगरुर से बहन के घर बूढ़ाबाबा बस्ती में आई 17 वर्षीय युवती ने दोपहर को 12 बजे रानी तालाब में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। सड़क मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तालाब से निकालकर उसकी जान बचाई। इसकी सूचना तुरंत शहर थाना पुलिस को दे दी गई। पुलिस युवती को अपने साथ शहर थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दिए बयान में युवती ने कहा कि वह पंजाब के जिला संगरुर की रहने वाली है। वह नौकरी की तलाश में लॉकडाउन के दौरान अपनी बहन के यहां बूढ़ाबाबा बस्ती में रहने आती थी। उसने काफी जगह नौकरी की तलाश की लेकिन उसे कोई नौकरी नहीं मिली। इससे वह हताश हो गई। इसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की। दोपहर को लगभग 11 बजे वह घर से निकली और घूमते-घूमते रानी तालाब के पास पहुंच गई। काफी देर यहां बैठने के बाद उसने रानी तालाब में छलांग लगा दी। यहां से गुजर रहे लोगों उसे देख लिया और तुरंत दो-तीन युवकों ने रानी तालाब में कूदकर उसके सकुशल निकाल लिया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए और परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छह महीने में पांच लोगों ने लगाई रानी तालाब में छलांग, तीन की मौत
लॉकडाउन के समय में और इसके बाद अनलॉक के दौरान पिछले छह महीने में पांच लोग रानी तालाब में छलांग लगा चुके हैं। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि मंगलवार को कूदी युवती को बचा लिया गया। सबसे पहले हनुमान नगर निवासी युवक का शव रानी तालाब में मिला था। इसके बाद एक महिला रानी तालाब में कूदी थी। इसको भी बचा लिया गया। करीब दो महीने पहले एक बुजुर्ग की रानी तालाब में लाश मिली थी। इसके बाद 14 अगस्त की रात को एक व्यापारी की रानी तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। मंगलवार को फिर युवती ने रानी तालाब में छलांग लगाई है।