{"_id":"6aea25ac6f7530760108f7fd","slug":"young-artists-from-423-schools-showcased-their-talent-on-stage-21-teams-selected-for-the-district-level-jind-news-c-199-1-sroh1009-163189-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 423 स्कूलों के नन्हे कलाकारों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा, 21 टीमें जिला स्तर के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 423 स्कूलों के नन्हे कलाकारों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा, 21 टीमें जिला स्तर के लिए चयनित
विज्ञापन
03जेएनडी06: रामलीला में अभिनय करते बच्चे। स्रोत: अध्यापक
- फोटो : सांकेतिक
जींद। पढ़ाई के साथ अभिनय और संवादों के जरिये सीखने की नई पहल के तहत जिले के 423 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण रामलीला का आयोजन किया गया। इसमें हजारों विद्यार्थियों ने रामलीला के पात्र निभाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय और क्लस्टर स्तर से होते हुए प्रतियोगिता खंड स्तर तक पहुंची।
अब जिले के सातों खंडों से चयनित 21 टीमों के बीच जिला स्तर पर मुकाबला होगा। इनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां चुनी जाएंगी। जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और निपुण मिशन के उद्देश्यों के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के साथ भाषा कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए यह गतिविधि करवाई गई।
बच्चों ने रामलीला के पात्रों के माध्यम से संवाद बोलने, मंच पर अपनी बात रखने और समूह में मिलकर काम करने का अभ्यास किया। इससे उनकी अभिव्यक्ति और निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
सातों खंडों से चुनी गईं तीन-तीन टीमें
खंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता के बाद प्रत्येक खंड से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली टीम का चयन किया गया है। पिल्लूखेड़ा खंड से बेरी खेड़ा, बुढ़ाखेड़ा और पिल्लूखेड़ा विलेज के विद्यालय चयनित हुए। उचाना से उचाना खुर्द, नचार खेड़ा और लोधर, जुलाना से शामलों कलां, अकालगढ़ और पौली, सफीदों से सफीदों मंडी, पाजू कलां और डिडवाड़ा के विद्यालयों ने स्थान हासिल किया। इसी तरह जींद खंड से कंडेला, दरियावाला और जाजवान, अलेवा से अलेवा, कुचराना कलां और रायचंद वाला तथा नरवाना खंड से मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय नरवाना, कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा और मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा की टीमें चुनी गई हैं।
जिला स्तर पर वीडियो देखकर होगा फैसला
राजेश वशिष्ठ ने बताया कि चयनित 21 टीमों की प्रस्तुतियों के वीडियो जिला स्तरीय चयन समिति के सामने रखे जाएंगे। निर्धारित मापदंडों के आधार पर तीन सर्वश्रेष्ठ निपुण रामलीलाओं का चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एडीसी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रामलीला मंचन का विशेष अवसर मिलेगा।