{"_id":"665b7ede80ab0183ce0566d6","slug":"you-will-have-to-pay-two-to-five-percent-more-toll-tax-from-tomorrow-jind-news-c-199-1-sroh1007-117842-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कल से दो से पांच प्रतिशत ज्यादा देना होगा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कल से दो से पांच प्रतिशत ज्यादा देना होगा टोल टैक्स
Sun, 02 Jun 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी08 : जींद-पटियाला मार्ग पर बना खटकड़ टोल प्लाजा। संवाद
जींद। अगर आप टोल प्लाजा से गाड़ी लेकर गुजर रहे हैं तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि 2 जून की आधी रात से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल दरों में वृद्धि कर दी है।
नई दर में दो से पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके अलावा टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे वालों को मासिक पास के लिए 340 रुपये देने होंगे। वाहनों की अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार टोल रविवार से बढ़ी हुई दरों के अनुसार लिया जाएगा।
जींद जिले में तीन टोल प्लाजा हैं। दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग 352 पर खटकड़ टोल, हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 स्थित बद्दोवाल टोल तथा जींद-गोहाना सोनीपत नेशनल हाईवे 352 पर लुदाना टोल बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रतिदिन इन टोल प्लाजा से हजारों वाहन गुजरते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाईवे पर दो से पांच प्रतिशत टोल रेट बढ़ा दिए हैं। जींद-नरवाना नेशनल हाईवे पर कार चालकों को पहले जहां 115 रुपये एक तरफ का टोल देना पड़ता था, वहीं अब सोमवार से उन्हें 120 रुपये देने होंगे। सभी टोल प्लाजा पर नए रेट की सूची चस्पा कर दी गई है।