फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   You will get a reward of Rs 5100 for not playing DJ in Akalgarh village.

Jind News: अकालगढ़ गांव में डीजे नहीं बजाने पर मिलेगा 5100 रुपये का इनाम

Sat, 22 Feb 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
You will get a reward of Rs 5100 for not playing DJ in Akalgarh village.
22जेएनडी13: बैठक में भाग लेते आर्य समाज सभा के सदस्य। संवाद - फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त कार
जुलाना। क्षेत्र के गांव अकालगढ़ में आर्य समाज की बैठक प्रधान कृष्ण आर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का गठन करने के साथ साथ अहम फैसले लिए गए। इसमें अगर कोई भी परिवार विवाह शादियों में डीजे नहीं बजाएगा तो उसे 5100 रुपये से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गांव में हवन यज्ञ करवाने वाले परिवारों को 1100 रुपये से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

आर्य समाज अकालगढ़ के प्रधान कृष्ण आर्य ने कहा कि डीजे की ध्वनि से दुधारू पशु, पक्षी और बच्चों में दुष्प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं में गर्भ गिरने की आशंका बनी रहती है। डीजे बजाने से हृदय रोग की बीमारी भी पैदा होती है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज द्वारा हवन यज्ञ को बढ़ावा देने के लिए अहम फैसला लिया गया है। इस अवसर पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए कृष्ण को प्रधान, रामचंद्र को संरक्षक, पवन आर्य को उप प्रधान, सतीश आर्य को कोषाध्यक्ष, विक्रम आर्य को मीडिया प्रभारी, बलराज को पुस्तकालय अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed