फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   You also feel the hell, only then you will try to solve

आप भी करें नरक का एहसास, तभी करेंगे समाधान का प्रयास

Thu, 09 Sep 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
You also feel the hell, only then you will try to solve
सीवर की सफाई करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
भिवानी रोड के आसपास के लोगों के सब्र का बांध वीरवार को टूट ही गया। सड़क पर फैले सीवर के पानी से परेशान होकर जब उन्होंने पांचवीं बार जाम लगाया तो नगर अभियंता (एमई) पहुंचे। नाराज लोगों ने एमई भूपेंद्र सिंह से गंदे पानी के बीच चलने को कहा। एमई भी पानी से होते हुए लोगों तक पहुंचे और उन्हें 48 घंटे के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भिवानी रोड निवासी सुभाष, मोनू जैन, विनोद, रजत, नरेश, प्रवीण व महिपाल ने बताया कि जब भी लोग विरोध करते हैं तो अधिकारी सिर्फ औपचारिकता पूरी करते हैं। समस्या का स्थायी समाधान नहीं करवाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों के पास फोन किया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। दोनों विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर समस्या का समाधान करने की बात कहकर टालते रहे। जिस कारण उनको मजबूरन जाम लगाना पड़ा। पिछले एक साल से लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। एक साल में पांच बार भिवानी रोड जाम कर चुके हैं। वहीं दो घंटे तक दोपहर 12 बजे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो भिवानी रोड के लोगों ने विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को फोन कर दिया। इस पर उनके भाई राजन चिल्लाना मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद राजन चिल्लाना ने मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि नगर परिषद द्वारा अमरूत योजना के तहत पाइपलाइन डाली जा रही है। नगर परिषद द्वारा इस पाइपलाइन को तोड़ दिया गया है। जब जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिम्मेदारी लेने मना कर दिया तो नगर परिषद के एमई भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एमई के पहुंचने के बाद लोगों ने कहा कि एक बार पहले आप पानी में उतर कर स्थिति का जायजा लें। इस पर एमई पानी से होते हुए लोगों की समस्या को सुना और उन्हें 48 घंटे के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक के भाई राजन चिल्लाना ने लोगों को समझाया और कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे खुद भिवानी रोड पर पानी के बीच बैठकर धरना देंगे। राजन चिल्लाना के आश्वासन पर लोगों ने तीन घंटे बाद दोपहर एक बजे जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बार पहले भी लगा चुके हैं जाम
भिवानी रोड पर गंदा पानी भरने की समस्या काफी पुरानी है। लोग कई बार समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया जाता। इस कारण लोग काफी परेशान हैं। जब अधिकारियों ने लोगों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो मजबूरी में आकर लोगों ने फिर से जाम लगाया। इससे पहले भी समस्या के समाधान के लिए लोग चार बार जाम लगा चुके हैं।
सुभाष।
गंदगी भरे माहौल में एक सप्ताह रहकर दिखाएं अधिकारी
गंदे पानी से हर समय बदबू आती रहती है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। इस गंदगी भरे माहौल में अधिकारी एक सप्ताह नहीं रह सकते। जबकि कॉलोनी के लोग अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछले एक साल से समस्या से परेशान हैं। लोगों के हित के लिए अधिकारियों को चाहिए कि वह इस समस्या का स्थायी समाधान करें। लेकिन अधिकारियों को एसी में बैठने से फुर्सत ही नहीं मिलती। -नरेंद्र।
दो लोगों की जा चुकी है जान
भिवानी रोड पर गंदा पानी भरने से गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर हर समय गंदा पानी भरा रहता है। जिसकी वजह से दोपहिया वाहन चालक कई बार गिरकर घायल हो चुते हैं। दो लोगों की जान भी जा चुकी है। लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। इस गंदगी भरे माहौल में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। -राज सिंह।
समाधान नहीं हुआ तो महिलाओं के साथ करेंगे प्रदर्शन
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के भाई राजन चिल्लाना के आश्वासन के बाद अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। अगर 48 घंटे के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भिवानी रोड के लोग महिलाओं के साथ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। हम तो इस नरक में रहकर पागल हो चुके हैं। इससे अच्छा तो हमें एक-एक गोली दे तो हम ऐसे ही मर जाएंगे।

सुनील कुमार जैन।
मैं खुद भिवानी रोड पर गया हूं। यहां लोग परेशान हैं। इसका मुख्य कारण है लोगों द्वारा रैंप बनाकर नाले को ढक दिया गया है। इससे सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में अधिकारियों को पुराने नाले तो तोड़कर दोबारा बनाने व नाले की सफाई के आदेश दिए गए हैं। इसके चलते शुक्रवार दोपहर तक भिवानी रोड बंद रहेगा। यहां काम शुरू करवा दिया गया है। -सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद जींद।

जाम लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस। संवाद

जाम लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस। संवाद- फोटो : Jind

दूषित पानी से होकर गुजरते नगर परिषद के एमई भूपेंद्र सिंह। संवाद

दूषित पानी से होकर गुजरते नगर परिषद के एमई भूपेंद्र सिंह। संवाद- फोटो : Jind

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान होकर जाम लगाते लोग। संवाद

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान होकर जाम लगाते लोग। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed