{"_id":"6a2d34db51f50fcf0a0c34b1","slug":"yoga-training-concludes-1863-participants-took-part-over-three-days-jind-news-c-199-1-sroh1009-155029-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: योग प्रशिक्षण का समापन, तीन दिन में 1863 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: योग प्रशिक्षण का समापन, तीन दिन में 1863 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Sat, 13 Jun 2026 04:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा में याेग करते हुए युवक और युवतियां। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग और उपमंडल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। यह कार्यक्रम 11 से 13 जून तक आयोजित किया गया।
जिला योग कॉर्डिनेटर और ओवरऑल आयुष नोडल अधिकारी डॉ. योगेश कुमार और जिला प्रैस प्रवक्ता दीप्ति गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन 504, दूसरे दिन 598, तीसरे और अंतिम दिन 761 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। इस प्रकार तीन दिनों में 1863 लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, ध्यान तथा योग के वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास की सही विधियों का प्रदर्शन करते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि 15 जून को योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन पुलिस लाइन जींद से शुरू होकर एकलव्य स्टेडियम तक निकाली जाएगी। 16 से 18 जून तक योग भवन, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और आमजन भाग लेंगे।
उन्होंने जिले के नागरिकों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और हर घर योग, हर दिन योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।