फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Yoga plays an important role in making India self-reliant: Anita Adlakha

आत्मनिर्भर भारत बनाने में योग की अहम भूमिका : अनीता अदलखा

Fri, 12 Jun 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Yoga plays an important role in making India self-reliant: Anita Adlakha
12जेएनडी10: योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए साधक। स्रोत : आयोजक
सफीदों। आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अनाज मंडी में दूसरे दिन शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंची नगर पालिका चेयरपर्सन अनीता अदलखा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को समूचे राष्ट्र के साथ-साथ सफीदों में धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, जागरूक, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनेगा। योग व्यक्ति को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है। जब व्यक्ति मजबूत होगा, तभी समाज और राष्ट्र भी मजबूत बनेंगे। उन्होंने कहा कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लें, तो विकसित भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आगामी 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed