{"_id":"683769c06da40ce6a50b1d34","slug":"yoga-lessons-will-be-taught-to-students-from-28-to-30-may-jind-news-c-199-1-jnd1002-135428-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 28 से 30 मई तक विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 28 से 30 मई तक विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे योग के गुर
Thu, 29 May 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 29 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर डीसी को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। उपमंडल और ब्लॉक स्तर पर मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आमजन की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम में हो, इसके लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में आयुष विभाग की ओर से 26 मई से 28 मई तक जिला के सभी डीपीई व पीटीआई को योग का प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया है।
डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार योग दिवस की मुख्य थीम एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग पर आधारित होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए योग दिवस को लेकर 28 से 30 मई तक 3 दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
12 जून से 14 जून को खंड स्तर पर योग शिविरों का आयोजन होगा। सीआरएसयू में 16 से 18 जून तक जिला स्तर पर मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह प्रशिक्षण जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों व खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमानस में जागरूकता के लिए 16 से 19 जून के बीच में योग संगोष्ठी या सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 19 जून को योग मैराथन करवाई जाएगी। यह मैराथन दौड़ सुबह 6 बजे अर्जुन स्टेडियम से एकलव्य स्टेडियम तक आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर एसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, एसडीएम जगदीश चंद्र, एसडीएम होशियार सिंह, सीईओ जिला परिषद अनिल दून, सीटीएम डॉ. आशीष देशवाल, डॉ. अमित रोहिल्ला, डॉ. योगेश कुमार, डीएसओ रामपाल हुड्डा, सुषमा देशवाल, सीमा, सुभाष चंद और गोविंदा भी मौजूद रहे।