फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   X-ray room shifted to new building

एक्सरे कक्ष को नई बिल्डिंग में किया शिफ्ट

Mon, 28 Dec 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
X-ray room shifted to new building
जींद। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में होने वाली भीड़ से अब निजात मिलेगी। यहां पर लैब और एक्सरे रूम आमने-सामने होने से मरीजों की खासी भीड़ रहती थी, जिससे यहां से गुजरने वाले अन्य मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब एक्सरे कक्ष को नई बिल्डिंग में सीटी स्कैन कक्ष के सामने शिफ्ट कर दिया गया है, इससे पुरानी बिल्डिंग में भीड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के कमरा नंबर 122 व 123 में एक्सरे कक्ष बना है। इसके सामने कमरा नंबर 119 में लैब है। जांच और एक्सरे के लिए अधिक मरीज आते हैं, इस कारण इस जगह अधिक भीड़ रहती थी। इससे स्टाफ और अन्य मरीजों को इधर-उधर होने में दिक्कतें आती थी। इसके अलावा सीटी स्कैन कक्ष नई बिल्डिंग मेें है और एक्सरे कक्ष पुरानी बिल्डिंग में इससे भी परेशानी होती थी। अब एक्सरे और सीटी स्कैन कक्ष आमने-सामने होंगे। इससे लोगों को एक ही जगह सीटी स्कैन व एक्सरे की सुविधा मिलेगी। एक्सरे विभाग के पास ही इमरजेंसी वार्ड भी है, इससे यहां मरीजों को खासी परेशानी होती थी। अब सीटी स्कैन के पास एक्सरे विभाग जाने से इमरजेंसी और लैब दोनों जगह ही भीड़ कम होगी।
विज्ञापन

पुरानी बिल्डिंग में लैब और एक्सरे विभाग आमने-सामने होने से यहां भीड़ हो जाती थी। रास्ता कम होने से यहां से गुजरने में परेशानी होती थी। अब सीटी स्कैन व एक्सरे विभाग आमने-सामने होने से मरीजों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed