फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   wounded in knife stab, died quarrel occurred 2 months ago cause of murder

चाकू से वार में घायल ने तोड़ा दम, दो महीने पहले हुआ झगड़ा बना हत्या का वजह

Tue, 11 Feb 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
wounded in knife stab, died quarrel occurred 2 months ago cause of murder
चाकू से हमले में घायल पिल्लूखेड़ा निवासी वीरेंद्र ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की गर्दन पर आरोपियों ने चाकू से छह वार किए थे। युवक अभी अविवाहित था।
विज्ञापन

जानकारी के लिए रविवार दोपहर बाद जुलाना की नई अनाज मंडी के पास कार सवार तीन-चार बदमाशों ने वीरेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया था। बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की थी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी और युवक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। पिल्लूखेड़ा निवासी वीरेंद्र (30) जुलाना में किसी कार्य के लिए आया हुआ था। युवक की गर्दन पर चाकू से वार किए गए थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए थे। रविवार की रात में ही उपचार के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा संदीप की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा निवासी दशरथ, दशरथ के भाई व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदीप ने बताया कि दो माह पहले किसी बात को लेकर दशरथ के साथ वीरेंद्र की कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी के चलते दशरथ व उसके साथियों ने हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल जोल, चौकी प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed