फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Worship of 11 thousand girls today, halwa will be made from two and a quarter quintals of ghee.

Jind News: 11 हजार कन्याओं का पूजन आज, सवा दो क्विंटल घी का हलवा बनेगा

Tue, 11 Feb 2025 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Worship of 11 thousand girls today, halwa will be made from two and a quarter quintals of ghee.
10जेएनडी22: मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। संवाद
जींद। महाभारत कालीन श्री जयंती देवी मंदिर में आज 11 हजार कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कन्या पूजन को लेकर मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, श्रद्धालुओं में मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में आहूति भी डाली।
विज्ञापन

मंगलवार को कन्याओं को 128 स्कूलों से बस में लाने और वापस छुड़वाने की व्यवस्था कर ली गई है। 29 जनवरी से शुरू हुए दुर्गा सप्तशती 108 पाठ और सवा लाख नवार्ण मंत्रों का जाप कर रहे 51 पंडित कार्यक्रम को पूरी तरह से भक्ति रस से सरोबार किए हुए हैं। प्रतिदिन मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर मां भगवती की अराधना कर रहे हैं। 11 फरवरी मंगलवार को गुप्त नवरात्रों के समापन और मां जयंती के प्रकटोत्सव पर पूर्णाहुति होगी। श्री जयंती देवी मंदिर सिद्धपीठ है और इसका वर्णन प्राचीन ग्रंथों में भी वर्णित है। श्री जयंती महायज्ञ व कन्या पूजन उत्सव 2025 का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, सौहाद्र्रता, आपसी भाईचारा, प्रेम स्थापित करना है। आज समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियां पैदा हो रही हैं, जिन्हें धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन का असली महत्व यह है कि हम समाज को कन्या का महत्व बता पाएं। कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और बेटी को बचाना इसका असली मकसद है। अगर बेटी बचेगी तभी सृष्टि बचेगी। बेटी के बिना सृष्टि का कोई अर्थ ही नहीं है। उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

बाक्स
भव्य कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए 500 श्रद्धालु बने वाॅलंटियर
11 हजार कन्याओं के पूजन भव्य कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए 500 श्रद्धालु वाॅलंटियर के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। मानव कल्याण के लिए गुप्त नवरात्रों के दिनों में 14 दिनों के दौरान चली पूजा-अर्चना के महत्व को देखते हुए हजारों लोग समापन समारोह में पहुंचते हैं। समापन समारोह में जो भंडारा लगेगा, उसमें करीब 16 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सहित अनेकों नेता और प्रशासनिक अधिकारी व संत समाज से जुड़े खास चेहरे शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जयंती देवी मंदिर के नाम से नगर का नाम जींद पड़ा
जयंती देवी मंदिर के नाम से इस नगर का नाम जींद पड़ा है। पांडवों ने महाभारत का युद्ध लड़ने से पहले अपनी सफलता के लिए विजय की देवी जयंती देवी मंदिर का निर्माण करके श्रद्धापूर्वक देवी की आराधना की। जयंती देवी की आराधना के बाद ही पांडवों ने कौरवों के विरुद्ध सत्य समर्पित महासंग्राम किया। जो महाभारत के रूप में विश्वविख्यात हुआ। पुरातन भौगोलिक स्थिति में वर्तमान जींद जिला कुरुक्षेत्र का अभिन्न अंग रहा है। माता जयंती देवी की प्राकट्य दिवस के उपलक्ष में यह कन्या पूजन और श्री जयंती महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। मंदिर में कन्या पूजन के लिए सवा दो क्विंटल घी का हलवे का प्रसाद बनाया जाएगा। छोले की सब्जी और पुरियों के साथ कढ़ी चावल का प्रसाद भी लोगों को मिलेगा। 38 साल पहले नौ कन्याओं से शुरू हुआ पूजन अब 11 हजार कन्याओं से भी पार पहुंच चुका है।
-नवीन शास्त्री, पुजारी, श्री जयंती देवी मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed