{"_id":"877c30330f78d51ae60290fe509d2099","slug":"world-selfi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर से आई 700 से अधिक सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर से आई 700 से अधिक सेल्फी
ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीबीपुर ग्राम पंचायत द्वारा चलाया गया बेटी बचाओ सेल्फी बनाओ प्रतियोगिता चर्चा का विषय बनी हुई है। इस प्रतियोगिता में अब तक देश व प्रदेश से 700 से अधिक सेल्फी पहुंच चुकी है। प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को किया जाएगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ तीन सेल्फी को पंचायत द्वारा 2100 रुपये, ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बेटी बचाओ सेल्फी बनाओ नामक अनोखी प्रतियोगिता आयोजित करके देशभर में सुर्खियां बटोरने वाली बीबीपुर गांव की पंचायत द्वारा शुक्रवार को प्रतियोगिता का परिणाम निकाला जाएगा। तीन सर्वश्रेष्ठ सेल्फी को सम्मानित करने के साथ 15 सेल्फी को सांत्वना के रूप में ट्राफी दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नौ जून को शुरू इस प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान व हरियाणा के प्रत्येक जिले से सरपंच के वाट्सअप नंबर पर 700 से अधिक सेल्फी आई। इससे पहले भी सरपंच ग्राम पंचायत बीबीपुर द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए पहली देश की पहली महिला ग्राम सभा, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए देश की पहली महाखाप, महा पंचायत, प्रसव पूर्व भ्रूण लिंग परीक्षण, दादी अगर चाहेगी तो पोती जरूर आएगी, घरेलू हिंसा रोकने, महिला सुरक्षा किसका दायित्व, ऑनर किलिंग रोकने के लिए जागरूक महिला, सुरक्षित महिला, लिखित परीक्षा कार्यक्रमों का आयोजन करा चुके हैं। प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि का इनाम और राष्ट्रीय स्तर पर दो बार पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
बेटी नहीं होने का है मलाल
काफी लोगों को इस बात का मलाल रहा कि अगर बेटी होती तो वे प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाते। कुछ व्यक्तियों द्वारा सरपंच को मैसेज व फोन के द्वारा यह कहा गया कि उनकी बेटियां नहीं है। इसका उन्हें दुख रहेगा, जिसकी वजह से वे प्रतिभागी नहीं बने।