फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workshop on film making organized in CRSU

Jind News: सीआरएसयू में फिल्म मेकिंग विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन

Fri, 01 Dec 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Workshop on film making organized in CRSU
30जेएनडी15: कार्यशाला में बच्चों को जानकारी देते हुए फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य हरिओम कौशिक। सं
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को जनसंचार विभाग द्वारा फिल्म मेकिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसके सिन्हा ने बताया कि फिल्म निर्माण कार्यशाला में फिल्म निर्देशक अभिनेता व फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य हरिओम कौशिक ने विशेषज्ञ के रूप में मीडिया विभाग के छात्रों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

हरिओम कौशिक ने कहा कि फिल्मों का उद्देश्य समाज को जोड़ना और समाज में प्रेम सौहार्द बढ़ाना होता है लेकिन दुर्भाग्य से भारत में पिछले कई दशकों से ऐसी फिल्में बन रही हैं जो तथाकथित सच्चाई दिखाने के नाम पर नकारात्मकता का प्रसार कर रही हैं। समाज में कटुता, विद्वेष, घृणा, लोभ एवं ईर्ष्या आदि के भाव का महिमामंडन कर रही है। ऐसे में यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि सिनेमा के माध्यम से देश और समाज हित में सही विमर्श जन-जन तक पहुँचे। उन्होंने छात्रों को शब्दों को जोड़कर एक सकारात्मक कहानी के लेखन पर अभ्यास करवाया। कार्यशाला में उन्होंने विभिन्न प्रकार के शॉट्स और एंगल के बारे में भी छात्रों को बताया। हरिओम ने बताया कि कैसे आज के समय में क्षेत्रीय सिनेमा कहानी के आधार पर बॉलीवुड को चैलेंज कर रहा अब लोग फिल्मों में नई कहानी का नया तरीका ढूंढते हैं और आज के समय में हरियाणा में सिनेमा लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और हरियाणवी में हमें कई वेब सीरिज देखने को मिल रही हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि जनसंचार का मतलब है कि बच्चों को संचार के हर माध्यम में कुशल बनाना है ताकि छात्रों को पत्रकारिता से लेकर फिल्म बनाने तक का ज्ञान प्राप्त हो। आज हरियाणा में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए कई फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और आज डिजिटल माध्यम पर भी हरियाणवी गाने और वेब सीरिज ने एक नया मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed