Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers will go from village to village and launch agitation

Jind News: गांव-गांव जाकर आंदोलन चलाएंगे मजदूर

Wed, 20 May 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Workers will go from village to village and launch agitation
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) की जींद ब्लॉक कमेटी की बैठक मंगलवार को शिव कॉलोनी में ब्लॉक प्रधान जोगिंद्र ईगराह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्माण मजदूरों की लंबित मांगों, श्रम कल्याण बोर्ड में भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सरकार के खिलाफ गांव-गांव में आंदोलन चलाने का फैसला लिया गया। 10 मई को हिसार में हुई संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा की राज्य स्तरीय बैठक के निर्णयों के अनुसार जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। यूनियन नेताओं ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 19 जून को जींद में विशाल मजदूर पंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत के बाद शहर में राज्य सरकार की शव यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

सीटू के जिला प्रधान रमेश चंद्र, यूनियन के जिला सचिव संदीप जाजवान और जिला उपाध्यक्ष कपूर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार निर्माण मजदूरों को उनके कानूनी हक नहीं दे रही है। पिछले 11 महीनों से श्रम कल्याण बोर्ड का पोर्टल बंद पड़ा है। इससे मजदूरों के कन्यादान, छात्रवृत्ति, पेंशन और अन्य योजनाओं के आवेदन अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने मांग की कि पंजीकरण और नवीनीकरण प्रक्रिया जल्द बहाल की जाए। रुकी हुई योजनाओं की राशि मजदूरों के खातों में डाली जाए। साथ ही न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रति माह की जाए। बैठक में जिला कैशियर राजेश, संतोष, रणबीर सिंह, नसीब, सत्यवान, सुभान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed