फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers should strengthen Shakti Kendra and Booth: Ravindra Raju

शक्ति केंद्र व बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता : रविंद्र राजू

Wed, 05 Apr 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Workers should strengthen Shakti Kendra and Booth: Ravindra Raju
जींद। भारतीय जनता पार्टी जींद जयंती मंडल के त्रिदेव संगम की बैठक मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। त्रिदेव संगम में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक तथा बीएलए-2 व उससे ऊपर के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्यअतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू ने शिरकत की, जबकि बैठक की अध्यक्षता जयंती मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र धवन ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार राजू मोर, जींद विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा, वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी व मंडल प्रभारी डाॅ. राज सैनी विशेष रूप से शामिल रहे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू ने कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने शक्ति केंद्र व बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख रचना करके जल्द से जल्द पूर्ण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने बूथ पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क में रहे और जिन-जिन को सरकारी योजनाओं व पारदर्शी नीतियों का लाभ मिला है, उनको पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाएं और अन्य योजनाओं की जानकारी देकर उनको और भी लाभान्वित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कि प्रत्येक बूथ पर पिछले चुनावों में मिली हार की भी समीक्षा की जाएगी। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी व संयोजक और विधानसभा संयोजक भी बूथ सशक्तीकरण कार्यक्रम में सक्रिय रहेंगे। जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर बूथ को मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर जींद विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ व पन्ना स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। डाॅ. राज सैनी ने लाभार्थी संपर्क विषय पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष राजू मोर ने पन्ना प्रमुख रचना के बारे में बताया। जवाहर सैनी ने बूथ को मजबूत बनाने की रणनीति समझाई। मंच संचालन विकास ग्रोवर व संजय सैनी ने संभाला। मंडल महामंत्री बलराज पांचाल व शिवचरण मोयल ने भी व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेवारी को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed