{"_id":"66b52e462a68b431720a6905","slug":"workers-expressed-anger-over-wage-cut-jind-news-c-199-1-jnd1001-121216-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मेहनताना काटने पर मजूदरों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मेहनताना काटने पर मजूदरों ने जताया रोष
Fri, 09 Aug 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी11: बीडीपीओ कार्यालय में दिहाड़ी काटे जाने पर पहुंचे लजवाना कलां गांव के ग्रामीण। संवाद
जुलाना। लजवाना कलां गांव में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी काटी गई, इस कारण उन्होंने जुलाना के बीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर रोष प्रकट किया।
लजवाना कलां गांव के मजदूरों ने बताया कि उन्होंने गांव मेें तालाब की खोदाई की थी। तालाब में तीन मेट की लेबर लगी हुई थी। काम होने पर जेई ने पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार कर दी। मजदूरों ने आरोप लगाया कि दूसरे मेट ने दोबारा से काम की पैमाइश करवा दी, जिसमें सभी मजदूरों की हाजिरी काटी गई। मेट ने बताया कि उनकी पहली पैमाइश में 326 हाजिरी बनती थी, लेकिन अब दोबारा से पैमाइश करवाने पर उसे केवल 130 हाजिरी ही मिली है। ऐसे में मजदूरों के हकों पर डाका जा रहा है। मजदूरों की मांग है कि काम की जो पहले पैमाइश की गई थी, उसी के अनुसार उन्हें मजदूरी दी जाए। इसी मांग को लेकर मजदूर बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे।
लजवाना कलां गांव में पहले जेई की करवाई गई पैमाइश गलत थी। उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंच कर दोबारा से पैमाइश की है। उसी के अनुसार मजदूरों को दिहाड़ी मिलेगी। अगर मजदूर संतुष्ट नही हैं तो फिर से गांव में पैमाइश करवा दी जाएगी। - राजेंद्र सहारण, एसडीओ, पंचायत विभाग, जुलाना।