फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers enraged over the closure of the Labour Welfare Board's website, burning effigies of the Chief Minister and Minister.

Jind News: श्रम कल्याण बोर्ड की साइट बंद होने पर भड़के मजदूर, सीएम और मंत्री के पुतले फूंके

Tue, 07 Jul 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Workers enraged over the closure of the Labour Welfare Board's website, burning effigies of the Chief Minister and Minister.
सफीदों। नागक्षेत्र पार्क में सोमवार को मजदूरों से जुड़ी विभिन्न यूनियनों की बेठक आयोजित हुई। पदाधिकारियों ने लंबित मांगों को पूरा नहीं करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व परिवहन मंत्री अनिल विज के पुतलों की शवयात्रा निकालकर उन्हें दहन किया।
विज्ञापन

भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य महासचिव संदीप जाजवान ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि सरकार ने श्रम कल्याण बोर्ड का गठन किया था जिससे अब समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड के खाते में सात करोड़ रुपये की राशि मजदूरों के हित के लिए पड़ी हुई हैं लेकिन सरकार ने पिछले एक साल से बोर्ड की साइट को बंद कर रखा है।
विज्ञापन

साइट बंद होने के चलते मजदूरों का किसी प्रकार का आवेदन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि मंत्री अनिल विज मजदूरों को फर्जी बता रहे हैं, जबकि वर्ष 2007 से 2017 तक अधिकारियों ने गांव-गांव विशेष शिविर लगाकर मजदूरों की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मजदूरों के लिए बोर्ड की साइट नहीं खोली तो वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व परिवहन मंत्री अनिल विज की रैलियों का पहुंच कर विरोध करेंगे। इस दौरान किसान मोर्चा सभा जिला उपप्रधान वेद प्रकाश, सीटू जिला सचिव कपूर सिंह, इंटक के राज्य अध्यक्ष धर्मवीर लोहान, राज्य महासचिव कृष्ण नैन, सीटू जिला सहसचिव राधेश्याम हाट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed