फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers abscond with welding machine, bike and goods

Jind News: वेल्डिंग मशीन, बाइक और सामान लेकर मजदूर फरार

Wed, 20 Mar 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 20 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Workers abscond with welding machine, bike and goods
पिल्लूखेड़ा। रजाना कलां गांव में नहर पर पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने उसके पास कार्य करने वाले मजदूर पर वेल्डिंग मशीन, बाइक व अन्य सामान चोरी करके ले जाने का आरोप लगाया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन

हिसार जिला के किरतान गांव निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई माह से रजाना कलां में नहर पर पुल के निर्माण को ठेका लिया हुआ है। उसके पास उत्तर प्रदेश के मुलरी छापरा निवासी भारत वेल्डिंग ऑपरेटर के तौर पर कार्य करता है। विकास ने बताया कि पांच मार्च रात को भारत बिना बताए वेल्डिंग मशीन, कटर, एक पेटी वेल्डिंग की राड, चाबियों का सरकारी टूल, 15 फीट लोहे की बेल व बाइक लेकर फरार हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर नौकर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed