फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Won Gold Medal in 6th South Asian Karate Competition in Colombo

Jind News: कोलंबों में छठी साउथ एशियन कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता प्रतिष्ठा कौशिक का गांव में किया सम्मान समारोह

Tue, 06 Dec 2022 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Won Gold Medal in 6th South Asian Karate Competition in Colombo
जींद। श्रीलंका के कोलंबो में हुई छठी साउथ एशियन कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता प्रतिष्ठा कौशिक का सोमवार को गांव में पहुंचने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोच कृष्ण सिंगरोहा ने बताया इस प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, अफ गानिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिष्ठा ने सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाड़ी को 11-3 से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतिष्ठा कौशिक बचपन से ही कराटे की प्रैक्टिस कर रही है। वह अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली से ग्रेजुएशन कर रही है। पहले भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी है। मार्च महीने में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी प्रतिष्ठा ने पदक जीता था। पुणे में आयोजित हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। जिसके आधार पर प्रतिष्ठा का चयन भारतीय टीम में हुआ था। गांव में पहुंचने पर खिलाड़ी के स्वागत में उचाना थाने से लेकर गांव अलीपुरा तक भव्य रोड शो निकाला गया। खिलाड़ी की इस उपलब्धि को गांव के नवनियुक्त सरपंच बलबीर शर्मा ने गांव व कस्बों के लिए प्रेरणा बताकर अन्य बेटियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठा कौशिक का पिता अशोक शर्मा, रामशर्मा, संत नारायण, संदीप, सुरेंद्र, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed