{"_id":"6a78d4140402c8a041069d44","slug":"womens-power-traveled-in-hydrogen-train-and-gave-the-message-of-adopting-indigenous-jind-news-c-199-1-sroh1009-158162-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मातृशक्ति ने हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मातृशक्ति ने हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
विज्ञापन
09जेएनडी02: हाइड्रोजन ट्रेन में बैठने से पहले जंक्शन पर डोल नगाड़ों के साथ पहुंचे संस्था के सदस
जींद। देश की आधुनिक तकनीक और स्वदेशी विकास को करीब से समझने के लिए महिलाओं ने रविवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया। ‘हमारा परिवार’ संस्था के मार्गदर्शन में जींद से सोनीपत तक आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को मजबूत करने के साथ स्वदेशी तकनीक और वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
यात्रा के दौरान महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कविता शर्मा ने हाइड्रोजन ट्रेन को देश की तकनीकी प्रगति, स्वदेशी क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करने का अनुभव उनके लिए यादगार रहा। इस यात्रा के माध्यम से महिलाओं को नई तकनीक और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन के बारे में जानने का अवसर मिला।
महिलाओं ने कहा कि इस तरह की यात्राओं से आत्मनिर्भर भारत के प्रति विश्वास बढ़ता है और देश की विकास यात्रा को करीब से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
सोनीपत पहुंचने पर ‘हमारा परिवार’ संस्था की ओर से यात्रा में शामिल महिलाओं का स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं का अभिनंदन करते हुए उनके उत्साह और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की सराहना की गई।
संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। मातृशक्ति की सहभागिता से देशभक्ति, सेवा और राष्ट्रहित की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
यात्रा में स्वदेशी जागरण मंच व संस्था के संयोजक एवं संस्थापक डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. शैफाली, पूर्व चेयरमैन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, हरियाणा प्रांत महिला शक्ति प्रमुख आराधना शर्मा, जींद संघ प्रमुख संजीव कुठीर, राकेश बंसल, अंतिमा भारद्वाज, देवांशी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।