{"_id":"635edc6dd1b47d26c32c7dda","slug":"women-voted-first-then-household-chores-jind-news-rtk6621551138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के प्रति महिलाओं में दिखाई दिया खासा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के प्रति महिलाओं में दिखाई दिया खासा उत्साह
विज्ञापन
जींद। जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाएं सुबह ही मतदान के लिए पहुंचनी शुरू हो गई थी। कई महिलाओं ने तो सुबह का नाश्ता भी मतदान के लिए बनाया। काफी महिलाएं घूंघट में नजर आई।
रविवार को जिले में चुनाव का उत्सव बड़े चाव से मनाया गया। जिले में कुल सात लाख 56 हजार 163 मतदाता हैं। इनमें से चार लाख आठ हजार 985 पुरुष तथा तीन लाख 47 हजार 172 महिला मतदाता हैं। चुनाव के प्रति महिलाओं में खासा उत्साह रहा। महिलाएं सुबह ही अपने घर का काम छोड़कर मतदान के लिए बूथों पर पहुंच गई थी। इसमें क्या जवान तथा क्या बुजुर्ग, सभी में मतदान के लिए काफी चाव देखा गया। लाइनों में घंटों लगने के बावजूद भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाओं के साथ-साथ युवतियों में भी पहली बार वोट डालने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। युवतियां अपने गांव के विकास में अपना योगदान देने के लिए लाइनों में लगी हुई थी। कई युवतियां अपनी मां तथा दादी को वोट के लिए समझाती भी नजर आई। कुछ बुजुर्ग महिलाओं की मतदान में युवतियों ने सहायता भी की। इस समय खेतों में धान की कटाई का कार्य चल रहा है। कुछ महिलाएं सुबह खेतों में काम के लिए निकली तो दोपहर बाद आकर अपना वोट डाला। कुछ महिलाओं ने शाम को चार बजे के बाद भी अपना वोट डाला। गांव अमरहेड़ी कलां निवासी सरोज, ईंटल कलां निवासी भतेरी, ईक्कस निवासी सुंदर ने बताया कि उन्होंने पहले ही मन बना लिया था कि सुबह नहा धोकर पहले वोट डालने जाएंगे इसके बाद ही घर में आकर नाश्ता आदि बनाया जाएगा। घर के बडे़ बुजुर्ग भी इससे सहमत थे। महिलाओं ने कहा कि उनको मतदान के लिए काफी चाव था। सुबह ही वह अपने घर का काम छोड़कर सात बजे मतदान केंद्रों में पहुंच गई थी। सुबह भीड़ कम होने के कारण वह आधे घंटे में मतदान करके फ्री हो गई। इसके बाद आराम से उन्होंने अपना कार्य किया।