फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women should be aware of their own safety: Gehlot

सुरक्षा के प्रति खुद जागरूक हों महिलाएं : गहलोत

Sat, 30 Sep 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women should be aware of their own safety: Gehlot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति खुद जागरूक रहना होगा। जबतक वे खुद मजबूत नहीं होंगी तब तक गलत किस्म के लोग उन्हें परेशान करते रहेंगे। जब वे मजबूती से विरोध करेंगी तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह महिलाओं की तरफ आंख उठा कर देख सके। ये बातें शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में अमर उजाला अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य व मुख्य अतिथि जयनारायण गहलोत ने कहीं।
उन्होंने कहा कि कॉलेज व ड्यूटी पर जाने वाली हर महिला के मोबाइल में पुलिस का हेल्पलाइन नंबर जरूर होना चाहिए ताकि आपराधिक घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचित किया जा सके। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज हर शहर में शिविर चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं को हर मुसीबत का सामना करने के लिए सक्षम बनाया जा सके। महिलाओं को सरकार ने पंचायतों, राशन डिपो व नौकरियों में अलग से हिस्सा देकर आगे जरूर बढ़ाया है, लेकिन इसके लिए उनको खुद आगे आकर अपनी प्रतिभा को दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों पर कबतक निर्भर रहेंगी। हर समय पुरुष महिलाओं के साथ नहीं आ सकता। इसलिए महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति खुद जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

सुमिता आसरी ने कहा कि महिलाएं खुद ही नहीं बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें। हमें घरों के आसपास की अन्य महिलाओं को इसके बारे में जागरूक करने की जरूरत है, क्योंकि हर घर से महिला व बेटी पढ़ाई व नौकरी के लिए बाहर जाती है। महिलाओं को चाहिए कि वह आत्मरक्षा के शिविरों में भी अपना समय दें ताकि वह विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें। कॉलेज में भी इसके लिए समय-समय पर शिविर लगाए जाते हैं, ताकि महिलाओं को पुरुषों की तरह मजबूत बनाया जाए, जो गलत का डटकर विरोध करे। इस अवसर पर प्राध्यापिका प्रीति, रीतू, हिमांशु, सोनू, मनीषा व निशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

कार्यकारी प्राचार्य ने जताया आभार

कार्यकारी प्राचार्य जयनारायण गहलोत ने अपराजिता कार्यक्रम के लिए अमर उजाला का आभार जताया। कहा कि आज बहुत कम लोग ही महिलाओं की सुरक्षा व आगे बढ़ाने के लिए सामने आ रहे हैं। अमर उजाला ने इस अभियान के तहत महिलाओं को आगे लाने का काम किया है। इस अभियान से महिलाओं में जागरूकता आएगी जिससे वे भविष्य में आगे बढ़ने में सफल होंगी। महिलाएं अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed